Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत ने अमेरिकी पक्ष से वीजा देरी का मुद्दा उठाया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने और भारतीय नागरिकों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है।

26 Dec 2025

भारत ने अमेरिकी पक्ष से वीजा देरी का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली। भारत ने नई दिल्ली और वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष भारतीयों को वीजा जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है। भारत का कहना है कि देरी के कारण प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसमें शिक्षा में व्यवधान भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने और भारतीय नागरिकों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भारतीय नागरिकों से कई शिकायतें मिली हैं। उन्हें अमेरिकी वीज़ा अप्वाइंटमेंट शेड्यूल या रीशेड्यूल करने में देरी और दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि वीज़ा मामले जारी करने वाले देश के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, फिर भी भारत ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के अधिकारियों के सामने इसे उठाया है।

उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर से भारत में अमेरिकी दूतावासों ने सोशल मीडिया की कड़ी जांच की नई ज़रूरतों के कारण हज़ारों एच-1बी और एच-4 अप्वाइंटमेंट कैंसिल कर दिए। कई अप्वाइंटमेंट मार्च-जुलाई 2026 के लिए रीशेड्यूल कर दिए, जिससे रिन्यूअल के लिए घर लौटे कर्मचारी फंस गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत ने अमेरिकी पक्ष से वीजा देरी का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने और भारतीय नागरिकों पर इसके प्रभाव को कम क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News